ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

रोहतास के सासाराम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 550 करोड़ रुपये से अधिक की 176 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने रोहतास में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने और शाहाबाद क्षेत्र में नया एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया।

बिहार न्यूज
550 करोड़ से अधिक की 176 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सासाराम में 550 करोड़ से अधिक की 176 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, विधायक स्नेह लता कुशवाहा, आलोक सिंह, वशिष्ठ सिंह, पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक ललन पासवान सहित अन्य नेता उपस्थित हुए। 


इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि शाहाबाद क्षेत्र में नया एयरपोर्ट शुरू किया जाएगा। रोहतास में भी सैटेलाइट टाउनशिफ विकसित किया जाएगा। जिसका नाम रोहतास टाउनशिप रखा जाएगा। 


उन्होंने कहा कि आज बिहार में अमन-चैन और शांति है। यह सब NDA सरकार में ही संभव है। जब से एनडीए सत्ता में आई है, बिहार की परिस्थितियों बदल गई। NDA सेवा के संकल्प के आधार पर काम करती है। बता दें कि सड़क से लेकर कई परियोजनाओं का उन्होंने लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कायाकल्प अभियान के तहत बेदा में एक पुराने पोखर का भी जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया।


बता दें कि बिहार में कुल 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप (Satellite Townships) बनाए जाने की योजना है। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों के आसपास आधुनिक और सुनियोजित शहर विकसित किए जाएंगे। प्रस्तावित 12 सैटेलाइट टाउनशिप में पटना: पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप,सोनपुर: हरिहरनाथपुर,गयाजी: मगध,दरभंगा: मिथिला, सहरसा: कोसी, पूर्णिया: माँ पूरन देवी, मुंगेर: अंग, सीतामढ़ी: सीतापुरम, भागलपुर: विक्रमशिला,छपरा: सारण के बाद अब रोहतास में भी टाउनशिप विकसित किया जाएगा। 


इस बात की घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम से की। साथ ही शाहाबाद क्षेत्र में नया एयरपोर्ट विकसित करने की भी बातें कही। उन्होंने कहा कि मांझरकुंड से गुप्ताधाम तक पर्यटन स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। यहां सड़क, पानी, पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सासाराम और औरंगाबाद तक सोन नदी का पानी आएगा।


उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मांझरकुंड, गुप्ताधाम, चौसासन मंदिर, ताराचंडी और तुतला भवानी जैसे स्थलों को विकसित किया जाएगा। अभी यहां 50 हजार पर्यटक आते हैं लेकिन जब सुविधाएं बढेगी तब यह संख्या बढ़कर 5 लाख हो जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता