ब्रेकिंग
‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप

UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Bihar UG Spot Admission 2026: बिहार के कॉलेजों में UG एडमिशन से वंचित छात्रों के लिए स्पॉट एडमिशन का एक और मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 6 से 8 अक्टूबर तक होंगे, जबकि पात्र छात्रों की सूची 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी। किन छात्रों को मौका मिलेगा...

UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar UG Spot Admission 2026: बिहार के कॉलेजों में ग्रेजुएशन यानी UG में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए एक और मौका दिया गया है. अलग-अलग विश्वविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों पर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसके लिए 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा.


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 अक्टूबर को पात्र छात्रों की सूची जारी की जाएगी. इसके बाद 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन लिया जाएगा. हालांकि, सीटों की उपलब्धता और विश्वविद्यालय के स्थानीय नियमों के अनुसार प्रक्रिया में कुछ अंतर हो सकता है.


ये हैं स्पॉट एडमिशन की जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 6 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
  • पात्र छात्रों की सूची: 9 अक्टूबर 2026
  • स्पॉट एडमिशन: 10 से 12 अक्टूबर 2026


छात्रों को आवेदन की अंतिम तारीख का विशेष ध्यान रखना होगा. 8 अक्टूबर के बाद स्पॉट राउंड के लिए आवेदन का मौका नहीं मिलेगा.


किन छात्रों को मिलेगा मौका

स्पॉट एडमिशन का मौका मुख्य रूप से उन छात्रों को मिलेगा, जो पहले की UG एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन कर चुके हैं, लेकिन किसी कॉलेज में उनका दाखिला नहीं हो सका या उन्हें सीट नहीं मिली.


हालांकि, स्पॉट एडमिशन पूरी तरह उपलब्ध खाली सीटों पर निर्भर करेगा. इसलिए छात्रों को आवेदन करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय और कॉलेज में अपने पसंदीदा विषय की सीटों की उपलब्धता की जानकारी जरूर देखनी चाहिए.


समर्थ पोर्टल से होगा आवेदन

बिहार के कई विश्वविद्यालयों में UG एडमिशन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है. स्पॉट एडमिशन के दौरान भी कई विश्वविद्यालयों में खाली सीटों और आवेदन से जुड़ी जानकारी इसी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है.


वहीं, कुछ विश्वविद्यालयों ने एडमिशन के लिए अलग पोर्टल की व्यवस्था की है. ऐसे में छात्रों को आवेदन करने से पहले अपने विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए.


बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 6 से 8 अक्टूबर के बीच नामांकन के लिए UMIS पोर्टल खोले जाने की जानकारी दी गई है. वहीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


छात्रों को क्या करना होगा

स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले छात्र संबंधित कॉलेज और विषय में खाली सीटों की जानकारी लें. इसके बाद निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करें. 9 अक्टूबर को जारी होने वाली पात्र छात्रों की सूची में अपना नाम चेक करें.


अगर सूची में नाम आता है, तो 10 से 12 अक्टूबर के बीच संबंधित कॉलेज में पहुंचकर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. छात्रों को जरूरी दस्तावेज और फीस से जुड़ी जानकारी भी पहले से जांच लेनी चाहिए.