ब्रेकिंग
कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी

Success Story: मोतिहारी के हुसैनी गांव से निकलकर IPS बनने वाले अफजल अली की कहानी इन दिनों चर्चा में है। UPSC की तीसरी कोशिश में सफलता हासिल करने के बाद अब उन्होंने डॉक्टर रिदा फातमा से निकाह किया है। उनकी पढ़ाई, UPSC सफर और शादी से जुड़ी पूरी कहानी..

Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी
Ramakant kumar
4 मिनट

Success Story: मोतिहारी के एक छोटे से गांव हुसैनी से निकलकर IPS अधिकारी बनने वाले अफजल अली इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 2024 बैच के IPS अफजल अली ने 25 सितंबर 2026 को डॉक्टर रिदा फातमा से निकाह किया. निकाह की तस्वीरें उन्होंने 29 सितंबर को सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं.


लेकिन अफजल अली की कहानी सिर्फ निकाह तक सीमित नहीं है. छोटे से गांव से निकलकर UPSC जैसी मुश्किल परीक्षा पास करने और IPS बनने तक का उनका सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाला है. खास बात यह है कि उन्हें यह सफलता पहली या दूसरी कोशिश में नहीं मिली. तीसरी कोशिश में उन्होंने UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया 574वीं रैंक हासिल की और IPS बनने का अपना सपना पूरा किया.


पहली कोशिश में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन नहीं हुआ चयन

अफजल अली ने UPSC की तैयारी के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे. पहली बार परीक्षा देने पर वह इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम चयन से चूक गए. इसके बाद उन्होंने दोबारा कोशिश की, लेकिन दूसरी बार वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सके. लगातार दो असफलताओं के बावजूद उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी और तीसरी बार फिर पूरी मेहनत के साथ परीक्षा में शामिल हुए.


इस बार उनकी मेहनत रंग लाई. UPSC CSE 2023 में उन्होंने 574वीं रैंक हासिल की. इसी के साथ उनका IPS अधिकारी बनने का सपना भी पूरा हो गया.


गांव से निकलकर वाराणसी और फिर दिल्ली में तैयारी

अफजल अली का बचपन मोतिहारी के हुसैनी गांव में बीता. उनके पिता शिक्षक हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं. साधारण परिवार से आने वाले अफजल ने पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था. उनकी शुरुआती पढ़ाई सैनिक स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और 2021 में ग्रेजुएशन पूरा किया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की.


उन्होंने अपनी तैयारी वाराणसी से शुरू की और बाद में दिल्ली जाकर कोचिंग और सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी जारी रखी. इस दौरान उन्होंने NDA और BSF कमांडेंट की परीक्षा भी दी. NDA में मेडिकल परीक्षा पास नहीं कर पाने के बाद भी उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं बदला और UPSC की तैयारी पर फोकस बनाए रखा.


2024 में बने IPS अधिकारी

तीसरी कोशिश में UPSC में 574वीं रैंक हासिल करने के बाद अफजल अली को पश्चिम बंगाल कैडर मिला. उन्होंने 26 अगस्त 2024 को भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की. एक छोटे गांव से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल होना उनके परिवार के लिए भी बड़ी उपलब्धि रही. अफजल की सफलता में उनकी लगातार मेहनत और असफलताओं के बाद भी कोशिश जारी रखने की कहानी सबसे खास है.


IPS बनने के बाद अब अफजल अली ने अपनी जिंदगी में एक और नया अध्याय शुरू किया है. 25 सितंबर को उन्होंने डॉक्टर रिदा फातमा से निकाह किया. 29 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं.