ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

परीक्षा में कम अंक मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा, मुख्य सड़क अशोक राजपथ को भी किया जाम

PATNA CITY: सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जिन छात्रों को कम अंक प्राप्त हुआ है वैसे छात्रों का हंगामा लगातार जारी है।पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हाजीग

परीक्षा में कम अंक मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा, मुख्य सड़क अशोक राजपथ को भी किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जिन छात्रों को कम अंक प्राप्त हुआ है वैसे छात्रों का हंगामा लगातार जारी है।पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित सर्वोदय स्कूल में छात्र-छात्राओं ने जहां स्कूल के गेट पर जमकर हंगामा मचाया। वही हाजीगंज मोड़ के पास अशोक राजपथ को भी जाम कर दिया और हंगामा मचाया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक पर परीक्षा में धांधली किये जाने का आरोप लगाया। वही छात्र- छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक पर छात्रों के भविष्य के साथ  खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। स्कूल में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को शांत कराने में जुटी है। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। 


हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं का यह कहना है कि SBSE बोर्ड परीक्षा में धांधली हुई है। स्कूल में टॉप पर रहने वाले छात्रों को मात्र 50 से 55 % ही नंबर आया है। ऐसे में मेहनत से पढ़ाई करने वाले और टॉप करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अब उन्हें किसी अच्छे कालेज में एडमिशन नही मिल पायेगा।

परीक्षा में कम अंक मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा, मुख्य सड़क अशोक राजपथ को भी किया जाम


छात्रों ने स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10वीं में अच्छे नंबर लाने के लिए जिन छात्रों से मोटी रकम ली गई उनका रिजल्ट संतोषजनक आया है। और पैसे नहीं दिए उनका नंबर कम आया है। निजी स्कूलों में CBSE दसवीं बोर्ड की परीक्षा में पैसे लेकर नम्बर बढ़ाने का गंदा खेल खेला  गया है। हालांकि छात्रों के हंगामा और उनके आरोपों पर स्कूल के प्रिंसिपल कुछ भी बोलने से बचते नजर आएं।


परीक्षा में कम अंक मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा, मुख्य सड़क अशोक राजपथ को भी किया जाम

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता