ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

प्रधानमंत्री मोदी ने खुले मंच से कर दिया बड़ा खुलासा : बताया - क्यों चाहिए 'अबकी बार 400 पार' लोकसभा सीटें

DESK : देश में भाजपा के तरफ से लगातार अबकी बार 400 पार के नारे दिए जा रहे हैं। जिसके बाद विपक्ष के कई नेता इसको लेकर सवाल भी करते रहे हैं। देश के अंदर सरकार बनाने के लिए इतनी सीट क

प्रधानमंत्री मोदी ने खुले मंच से कर दिया बड़ा खुलासा : बताया - क्यों चाहिए 'अबकी बार 400 पार' लोकसभा सीटें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश में भाजपा के तरफ से लगातार अबकी बार 400 पार के नारे दिए जा रहे हैं। जिसके बाद विपक्ष के कई नेता इसको लेकर सवाल भी करते रहे हैं। देश के अंदर सरकार बनाने के लिए इतनी सीट की जरूरत क्यों है। इसके बाद अब खुद पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें साजिश को नाकाम करना है, इसलिए वह 400 सीट की मांग रहे हैं। 


पीएम मोदी ने मोदी ने यह भी बताया कि एनडीए 400 सीटें क्यों मांग रहा है। मोदी ने कहा कि हम 400 इसलिए मांग रहे हैं, ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को नाकाम कर सकूं। कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दे। अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी का ताला न लगा दे। कांग्रेस देश की खाली जमीन और खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे। 


एससी/एसटी/ओबीसी को मिले आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए उन पर डाका न डाले। कांग्रेस अपने वोट बैंक की सभी जातियों को रातों-रात ओबीसी न घोषित कर दे। हमने 400 सीटों का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए किया है। एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया है। एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया है। महिला आरक्षण के लिए किया है।


पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गईं, तो वह संविधान बदल देगा। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। इनको पता होना चाहिए कि वर्ष 2014 से 2019 और 2019 से 2024 मोदी के पास NDA और NDA+ के रूप में 400 सीटों का समर्थन तो था ही।