ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘अच्छा किया NDA छोड़ दिया.. सबसे पहले हम उनका वेलकम करेंगे’ पारस के इस्तीफे पर बोले तेजप्रताप यादव

PATNA: एनडीए में सीटों के बंटवारे में अनदेखी से नाराज केंद्रीय मत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पारस ने दिल्ली में अपने इस्तीफे का एलान किया

‘अच्छा किया NDA छोड़ दिया.. सबसे पहले हम उनका वेलकम करेंगे’ पारस के इस्तीफे पर बोले तेजप्रताप यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एनडीए में सीटों के बंटवारे में अनदेखी से नाराज केंद्रीय मत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पारस ने दिल्ली में अपने इस्तीफे का एलान किया हालांकि उन्होंने एनडीए छोड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि पारस जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने महागठबंधन में पारस का स्वागत किया है।


लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि एनडीए में तो नाइंसाफी होती ही है। उन्होंने बहुत अच्छा किया जो एनडीए को छोड़ दिया। उनको बहुत पहले ही एनडीए छोड़ देना चाहिए था। पशुपति कुमार पारस ने अच्छा फैसला लिया है। पारस के महागठबंधन के साथ जाने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि अगर पारस महागठबंधन में आते हैं तो सबसे पहले वे उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में भाजपा खत्म हो जाएगी।


दरअसल, एनडीए में शामिल पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है जबकि उनके भतीजे चिराग की पार्टी को पांच सीटें मिली हैं। गठबंधन में अनदेखी से नाराज पारस ने आज केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का एलान करते हुए पारस ने कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। पशुपति कुमार पारस के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके महागठबंधन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।