1st Bihar Published by: Updated Jul 30, 2020, 7:20:27 AM
- फ़ोटो
BUXAR : बड़ी खबर बक्सर से है, जहां तीन दिन से लापता पंचायत सचिव का शव नहर से मिलने से सनसनी फैल गई है. पंचायत सचिव का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.
बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर प्रखण्ड में थे कार्यरत पंचायत सचिव श्याम किशोर सिंह सोमवार से लापता थे. वे डुमराव से ब्रह्मपुर जाने के दौरान लापता हुए थे, लापता होने की परिजनों ने डुमराव पुलिस थाने को दी थी.
जिसके बाद से पुलिस और परिजन पंचायात सचिव की तलाश कर रहे थे, पर कुछ पता नहीं चला. बुधवार को उनका शव रोहतास जिले के करहगर नहर से बरामद की गई है. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.