ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए ले रहा था पैसा

PALAMU: केस से नाम वापस हटाने के नाम पर दारोगा एक आरोपी से रिश्वत ले रहा था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने पैसे लेते हुए दारोगा को गिरफ्तार कर लिया. यह दारोगा हुसैनाबाद थाने में

रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए ले रहा था पैसा
Manish Kumar
2 मिनट

PALAMU:  केस से नाम वापस हटाने के नाम पर दारोगा एक आरोपी से रिश्वत ले रहा था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने पैसे लेते हुए दारोगा को गिरफ्तार कर लिया. यह दारोगा हुसैनाबाद थाने में पदस्थापित संतोष कुमार है.

6 हजार रुपए ले रहा था रिश्वत

दारोगा शिकायतकर्ता आशीष कुमार से एक केस में नाम हटाने के लिए 8 हजार रुपए मांग रहा था. दोनों के बीच 6 हजार रुपए पर सहमति बनी. शिकायकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी की टीम को दे दी. जिसके बाद आज रिश्वत ले रहा था. जैसे ही वह पैसा ले रहा था उसे पलामू एसीबी की टीम ने 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार दारोगा धनबाद का रहने वाला है.

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि उनके पिता लालमोहन यादव ने मारपीट का केस नन्कू यादव और अन्य के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में दर्ज कराया था. जिसके बाद आरोपी ने उलटे ही मेरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. इस केस के अनुसंधानकर्ता संतोष को बनाया गया था. इसको लेकर जब शिकायतकर्ता ने संतोष से मिले तो कहा कि तुम्हारे ऊपर भी केस है. तुम आठ हजार रुपए दो तो तुम्हारा नाम केस से हटा देंगे और तुम्हारे विपक्षी पार्टी को पकड़ कर थाना में बंद कर देंगे. जब एसीबी की टीम ने जांच की तो आरोप सही मिला. जिसके बाद आज कार्रवाई की.

टैग्स