ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

पकड़ी गई पटना की हंटर क्वीन, मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर करती थी स्टंट, पुलिस ने ऐसे दबोचा

PATNA: पटना के मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर खतरनाक स्टंट करने वाली हंटर क्वीन को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पिस्

पकड़ी गई पटना की हंटर क्वीन, मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर करती थी स्टंट, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना के मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर खतरनाक स्टंट करने वाली हंटर क्वीन को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पिस्टल के साथ लहरिया कट बाइक चलाते दिखी थी। पकड़ी गई हंटर गर्ल पर 30 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है और एक साल के लिए बाइक का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है।


दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हंटर क्वीन नाम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक लड़की लहरिया कट बाइक चलाती नजर आ रही थी। पटना के मरीन ड्राइव पर हैरतअंगेज़ स्टंट करने वाली लड़की ने वीडियो बनाकर “हंटर क्वीन” नाम से इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर उसे अपलोड किया था। वीडियो में लहरिया गर्ल बाइक पर स्टंट करती नजर आई थी और उसके हाथ में पिस्टल भी दिखा था। लहरिया गर्ल हैरतअंगेज करतब करती और फर्राटे भरती दिखी थी। उसे को ना तो अपनी फिक्र है और ना ही दूसरों की ही कोई परवाह थी। उसकी हरकत को सोशल मीडिया पर देखकर हर कोई हैरान रह गया था।


हंटर क्वीन के नाम से वायरल इस वीडियो को देखकर पटना पुलिस भी हैरान रह गई थी। पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने लड़की के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करायी जाएगी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने वीडियो की जांच की और हंटर गर्ल को धर दबोचा। पटना पुलिस ने कहा है कि नाबालिग लड़की द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के लिए एमवी एक्ट के तहत 30 हजार रुपया जुर्माना लगाने के लिए जिला परिवन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। पुलिस ने कहा है कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और उसका एक साल का रजिस्ट्रेन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि लड़की के हाथ में जो हथियार दिखा था वो पिस्टल जैसा दिखने वाला लाईटर है।