ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पैसा कलेक्शन के विवाद में किन्नर की हत्या, 55 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर

DELHI : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने किन्नर एकता जोशी हत्याकांड का खुलासा करते हुए इनामी कांट्रैक्ट किलर्स को<span style="background-c

पैसा कलेक्शन के विवाद में किन्नर की हत्या, 55 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर
First Bihar
3 मिनट

DELHI : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने किन्नर एकता जोशी हत्याकांड का खुलासा करते हुए इनामी कांट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीते 5 सितंबर को किन्नरों के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक गुट के किन्नरों ने दूसरे गुट के किन्नर की हत्या के लिए 55 लाख की सुपारी दो वांटेड कांट्रैक्ट किलर को दी थी. गिरफ्तार किलर गगन पंडित दिल्ली के पश्चिमी विहार का रहने वाला है. इस पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा हुआ था, जबकि गिरफ्तार वरुण पंडित पर 50 हजार का इनाम था. गगन और वरुण दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव में 5 सितंबर 2020 को एक किन्नर की हत्या के केस में वांटेड थे.


जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2020 को 2 स्कूटी सवार बदमाश आमिर और गगन ने एकता जोशी नाम की किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गिरफ्तार गगन पंडित ने पूछताछ में बताया किन्नर एकता जोशी की हत्या के लिए 55 लाख रुपये की सुपारी मिली थी और हत्याकांड को 7 लोगों ने अंजाम दिया था. गगन ने बताया कि वो किन्नर एकता जोशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. गगन के मुताबिक, किन्नरों के एक ग्रुप के सदस्य मंजूर इलाही ने गगन से संपर्क किया था और किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनीता जोशी की हत्या के लिए कहा था. इसके लिए 55 लाख की सुपारी दी थी.  


सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद से किन्नरों के एक ग्रुप जिसे सोनम और वर्षा लीड करती हैं. जीटीबी एंक्लेव से मंजूर इलाही के साथ कमल हेड करती हैं. इन चारों किन्नरों की जीटीबी एंक्लेव में रहने वाली किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनीता जोशी से दिल्ली के यमुनापार इलाके में पैसों के कलेक्शन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थी. जो बाद में कट्टर दुश्मनी में बदल गई. जिसके बाद 4 किन्नरों के ग्रुप ने एकता और उसकी मां को रास्ते से हटाने के लिए 55 लाख की सुपारी अपराधी गगन और उसके साथियों को दे दी. 5 सितंबर 2020 को गगन ने एकता पर 6 गोलियां चलाईं थीं, जिसमें एकता की मौत हो गयी थी. 

टैग्स