ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय? Bihar News: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व VC के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News :बिहार को मिली ऐतिहासिक सौगात, गंगा नदी पर बना पहला छह लेन पुल अब पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन!

पहले शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया यौन शोषण, फिर गांव के लड़कों ने किया गैंगरेप

पहले शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया यौन शोषण, फिर गांव के लड़कों ने किया गैंगरेप

18-Mar-2022 04:14 PM

DESK: प्रेमी पर आंख बंदकर विश्वास करना एक लड़की को काफी भारी पड़ा। प्रेमी ने उसे ऐसा धोखा दिया कि उसकी जिन्दगी बर्बाद हो गयी। वही गांव के 3 लड़कों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। 


शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक प्रेमी ने उसका यौन शोषण किया और जब वह पेंगेनेंट हुई तब उसका गर्भपात करा दिया इस बात की जानकारी जब लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने लड़की को घर से बाहर कर दिया। जब लड़की सड़क पर भटक रही थी तब गांव के ही लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। 


घटना बिहार के बगहा जिले के चौतरवा थाना इलाके की है। जहां पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद महिला पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गांव के तीनों युवक जिन पर गैंगरेप का आरोप वह अभी भी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसकी मुलाकात चौतरवा थाना क्षेत्रे निवासी राघवेंद्र मिश्र उर्फ लप्पु मिश्र से हुई थी। दोनों की यह मुलाकात प्यार में तब्दिल हो गयी। प्रेमी ने प्यार का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और जब वह गर्भवती हुई तब शादी का वादा किया लेकिन कुछ दिनों बाद उसका गर्भपात करा दिया गया। गर्भपात कराने के बाद प्रेमी शादी करने से मुकर गया। इस बात का पता जब लड़की के परिजनों को हुई तब उसे घर से निकाल दिया गया। 


जिसके बाद पीड़िता गांव के ही एक स्कूल में रहने लगी। इसी बीच 5 मार्च की रात में दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। युवकों ने धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बतायी तो जान मार देंगे। इस बात से युवती काफी डरी हुई थी वह महिला थाने पहुंच गयी और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।