ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

'पहले बेटा- बेटी से फ़रिया लें फिर करें बाप की बात...',रोहिणी के लिए लालू करेंगे प्रचार, बोली- इनकी वादा खिलाफी से पागल हो गई है बिहार की जनता

PATNA : बिहार की सारण लोकसभा सीट पर आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। क़रीब डेढ़ साल पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किड

'पहले बेटा- बेटी से फ़रिया लें फिर करें बाप की बात...',रोहिणी के लिए लालू करेंगे प्रचार, बोली- इनकी वादा खिलाफी से पागल हो गई है बिहार की जनता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की सारण लोकसभा सीट पर आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। क़रीब डेढ़ साल पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी दान देने के बाद रोहिणी आचार्य सुर्खियों में आई थीं। ऐसे में अब अब रोहिणी के सामने सारण की उस लोकसभा सीट को जीतने की चुनौती है। जहां से लालू पहली बार सांसद बने थे। ऐसे में इस इलाके में बेटी के लिए वोट अपील करने खुद लालू यादव भी मैदान में उतर सकते हैं। अब इन्हीं सवालों का जवाब रोहिणी ने खुद दिया है। 


दरअसल, रोहिणी से जब आज पटना में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एनडीए के लोगों को मौका चाहिए बोलने के लिए। जब लालू जी के नाम से ही वो लोग थरथर कापतें हैं और लालू जी एक दिन मैदान में उतर गए तो सबका डिब्बा गुल हो जाएगा। उनलोगों को बस मौका चाहिए हमलोगों पर बोलने का और वो लोग उसी की तलाश में रहते हैं। 


रोहिणी ने कहा कि अभी पापा की तबीयत ठीक नहीं है। अभी ये लोग बेटा- बेटी से तो पहले फ़रिया लें। पहले बिहार की जनता से लड़ लें तब मेरे पापा से आइएगा फरियाने। अभी हमलोगों से तो लड़ने की ताकत नहीं है उनलोगों में तो पापा से क्या लड़ेंगे वो लोग। पापा मैदान में आ गए तो इनलोगों की बोलती बंद हो जाएगी। 


उधर, जनता के मूड यानी राजद के पक्ष में मतदान होने के सवाल पर राजद सुप्रीमों लालू यादव की छोटी बेटी ने कहा कि इस बार जनता का मूड बदलाव का है। इस बार जनता पागल हो गई है। इतना झांसा दिया है इन लोगों ने की पूछिए मत। न कोई रोजगार की बात करते हैं और न ही स्पेशल पैकेज की। महंगाई पर बात करना इनकी फितरत में नहीं है। ये जो 15 लाख की बात किए थे, वह कब देंगे यह भी बता दें।