Hindi News / news / padma पुरस्कारों का ऐलान, आचार्य चंदना जी और शैवाल गुप्ता को मिला padma...

padma पुरस्कारों का ऐलान, आचार्य चंदना जी और शैवाल गुप्ता को मिला padma shri अवार्ड

1st Bihar Published by: Updated Jan 25, 2022, 8:14:48 PM

padma पुरस्कारों का ऐलान, आचार्य चंदना जी और शैवाल गुप्ता को मिला padma shri अवार्ड

- फ़ोटो

DESK: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य चंदना जी को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। चंदना जी राजगीर के विरायतन की हेड हैं। वही बिहार के शिक्षाविद् स्वर्गीय शैवाल गुप्ता मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित होंगे।  


बता दें कि जैन धर्म को आधुनिक विश्व के अनुरूप एक नया आयाम देने वाली चंदना जी महाराज जैन धर्म के लगभग 2600 वर्षों के इतिहास में बनने वाली चंद महिला आचार्य में एक हैं। उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य में अपने मिशन 'वीरायतन' की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग ही पहचान बनायी है। वही शैवाल गुप्ता आर्थिक एवं राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर भी जाने जाते थे।  


वही सीडीएस बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी मौत हो गयी थी। अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार ने यह ऐलान किया है। इनके अलावे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल ही तबीयत खराब होने की वजह से उनका निधन हुआ था। 


वही कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद को पद्म भूषण सम्मान, प्रभा आत्रे और राधेश्याम खेमका को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, साइरस पूनावाला को पद्म भूषण, नीरज चोपड़ा, सोनू निगम को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। 


ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य चंदना जी को पद्मश्री। चंदना जी राजगीर के विरायतन की हेड हैं। वही बिहार के शिक्षाविद् स्वर्गीय शैवाल गुप्ता को पद्मश्री और झारखंड के शिक्षाविद् गिरिधारी राम गंझू को पद्मश्री से अवार्ड मिला है।