Tejashwi yadav : RJD नेता तेजस्वी यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है मामला Bihar Train News: इन ट्रेनों में टिकट बुक करने पर नहीं मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे टिकट बुक करें आप Bihar News: बिहार में यहां बनेगा मछलियों का आधुनिक होलसेल मार्केट, व्यापारियों और मछुआरों की आय में होगी बढ़ोतरी Bihar News: बरसात के बाद एक हो जाएंगी बिहार की ये 2 नदियां, इन जिलों के किसानों की कई परेशानियां होंगी दूर.. PATNA TEJAS : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मची भगदड़, अचानक हो गया यह काम Bihar News: बिहार में यहां 2000 एकड़ जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड गायब: किसान परेशान, खरीद-बिक्री ठप Bihar Crime News: लखीसराय में पुस्तक भंडार संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप Patna road accident : पटना में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, गंगा नहाने जा रहे सात लोगों की मौत Bihar News: बिहार में 25 हजार+ लोग हर महीने कुत्तों के शिकार, इन जिलों में खतरा सबसे ज्यादा.. Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 03 Nov 2023 03:39:17 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : आज देश के अंदर भाजपा के शासन में बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दे पर कोई बोलना नहीं चाह रहा लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आज भारत के विकास का आंकड़ा तेजी से नीचे गिर रहा है। भारत में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें सही से भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। इन्हें मुद्दों को लेकर की के तरफ से रैली बुलाई गई थी। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों शामिल हुए और हम लोगों ने एक साथ मिलकर इस देश से भाजपा को भगाने का प्रण लिया है। यह बात है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कही है।
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि - विपक्षी दलों को एक साथ आने से भाजपा व्याकुल हो गई है उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उन्हें क्या करना है। यही वजह है कि वह लगातार विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करवा रहे हैं। लेकिन हम लोग का मुद्दा बिल्कुल साफ है और हम लोग साफ कर चुके हैं इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर निकलना है।
इसके अलावा उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सवाल करते हुए कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई थी तो कहा था कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे आज उनकी यह बातें क्या हुई। आज लोग जब उनसे सवाल करते हैं तो वह धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं लोगों को हिंदू मुस्लिम कर लड़वाने का काम करते हैं। भाजपा आरएसएस वाले लोग आज लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं लेकिन हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे।
उधर, माले नेता ने कहा कि इस बार जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भाजपा को सत्ता से हटा देना है। अभी पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव के खत्म होने के बाद विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार - विर्मश भी किया जाएगा। इसमें सीट बंटवारें को लेकर भी बातचीत की जा रही है। इसका फार्मूला तय कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है यह काफी फायदे की बात है।