ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

ओवैसी की पार्टी ने बिहार की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे, सिर्फ किशनगंज से चुनाव लड़ने का किया था एलान

PATNA: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जिसको लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सभी दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरकर अपना पसीना

ओवैसी की पार्टी ने बिहार की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे, सिर्फ किशनगंज से चुनाव लड़ने का किया था एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जिसको लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सभी दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरकर अपना पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार की तीन लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया।


दरअसल, महागठबंधन और एनडीए को लोकसभा चुनाव में धूल चटाने का दावा करने वाली असदुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया था हालांकि, चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही ओवैसी की पार्टी ने हथियार डाल दिए और बिहार की एक सीट पर ही चुनाव लड़ने का एलान किया था लेकिन अब ओवैसी की पार्टी ने बिहार की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।


एआईएमआईएम ने बिहार के दरभंगा, शिवहर और काराकाट लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। किशनगंज के कजलामनी स्थित एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्टार प्रचारक आफताब अहमद और आदिल हसन ने इसकी जानकारी दी। एआईएमआईएम ने दरभंगा लोकसभा सीट से मो. कलाम, शिवहर से पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे रणजीत सिंह और काराकाट से प्रियंका चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।


 इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने एलान किया था कि एआईएमआईएम बिहार की सिर्फ किशनगंज सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और वे खुद इस सीट से उम्मीदवार होंगे। अख्तरूल ईमान ने उस वक्त यह हवाला दिया कि ओवैसी को बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए अधिक समय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि सीमांचल की सिर्फ किशनगंज सीट पर ही चुनाव लड़ेगी लेकिन अब ओवैसी की पार्टी ने बिहार की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।