ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

वन नेशन, वन इलेक्शन: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी का एलान, समिति में अमित शाह समेत 8 सदस्य

DELHI: केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।क

वन नेशन, वन इलेक्शन: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी का एलान, समिति में अमित शाह समेत 8 सदस्य
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।


इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं जबकि गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, वित्त कमीशन के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, हरीश साल्वे और पूर्व सीवीसी संजय कोठारी सदस्य हैं। फिलहाल कमेटी का कार्यकाल स्पष्ट नहीं है। कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।


वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी को उच्च स्तरीय समिति और एचएलसी के तौर पर जाना जाएगा। विधियों न्याय विभाग के सचिव नितेन चंद्र इसके सचिव होंगे। वहीं कमेटी की बैठक में केंद्रीय न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर वन नेशन- वन इलेक्शन की वकालत कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि एक देश-एक चुनाव बिल लागू होने के बाद देश में हर साल होने वाले चुनावों में खर्च होने वाली पैसों की बचत होगी।