ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर में फंस गया पटना का व्यवसाई, 1.20 लाख रुपये का लग गया चूना

PATNA : अगर आप भी सोशल मीडिया पर अनजान लड़की से बात करते हैं तो सावधान हो जाइये. दरअसल, साइबर अपराधियों ने पैसे की ठगी का नया-नया तरीका अपना रहे हैं, जिसके शिकार आप भी हो सकते हैं.

न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर में फंस गया पटना का व्यवसाई, 1.20 लाख रुपये का लग गया चूना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अगर आप भी सोशल मीडिया पर अनजान लड़की से बात करते हैं तो सावधान हो जाइये. दरअसल, साइबर अपराधियों ने पैसे की ठगी का नया-नया तरीका अपना रहे हैं, जिसके शिकार आप भी हो सकते हैं. ऐसा ही एक मामला पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर से सामने आया है.  यहां साइबर अपराधियों ने गिट्‌टी-बालू व्यवसायी को धमकाकर 1.20 लाख रुपये का चूना लगा दिया है. 


बता दें कि कुछ दिन पहले व्यवसायी ने एक अनजान युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर ली. व्यवसाई युवती से खूब मजे लेकर बात करने लगा. कुछ दिनों में ही दोनों काफी घुल-मिल गए. एक दिन युवती ने व्यवसायी से वीडियो कॉल पर बात करने को बोली तो वह तुरंत राजी हो गया. युवती ने व्यवसायी को वीडियो कॉल किया और न्यूड हो गई. युवती ने कुछ देर बात करने के बाद फोन काट दिया.


इसके बाद कुछ ही देर में व्यवसायी के वाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया और फिर कॉल भी आया. साइबर अपराधी ने व्यवसाई को न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करने लगा. लोकलाज के डर से व्यवसायी ने कई बार शातिरों के खाते में पैसे डाल दिए.


1.20 लाख रुपए लेने के बाद अपराधियों ने व्यवसायी से और पैसों की डिमांड की. इसके बाद व्यवसाई ने शातिरों का फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद जालसाजों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर व्यवसाई को फोन किया. उसने व्यवसायी से कहा कि उसके खिलाफ एक युवती ने एफआईआार कराई है. व्यवसायी जब गिड़गिड़ाने लगा तब शातिरों ने व्यवसाई से और पैसे की डिमांड कर दी. अब परेशान होकर व्यवसायी ने कंकड़बाग थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.