ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

नीतीश से तेजस्वी की बर्खास्तगी की मांग, बोली बीजेपी..भष्टाचार-परिवारवाद लोकतंत्र के लिए अशुभ

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली के कोर्ट से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में

नीतीश से तेजस्वी की बर्खास्तगी की मांग, बोली बीजेपी..भष्टाचार-परिवारवाद लोकतंत्र के लिए अशुभ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली के कोर्ट से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में शुचिता की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अबिलम्ब तेजस्वी यादव को बर्खास्त करना चाहिए।


विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधिक मुकदमों में मात्र नाम आने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने की परिपाटी नीतीश कुमार ने कायम की थी लेकिन पहले चार्जशीटेड औऱ अब जमानत पर रहने के बावजूद तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल में बनाये रखना रहस्यमय है। तेजस्वी यादव को हटाने पर इनको अपनी सरकार गिरने का अंदेशा है।


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद करना ही लालू परिवार का एकमात्र लक्ष्य है जो लोकतंत्र के लिए अशुभ है। 1000 करोड़ के चारा घोटाला से लेकर जमीन के बदले नौकरी तक के घोटालों की लिस्ट लम्बी है जिसमें लालू परिवार के करीब सभी सदस्य आरोपी हैं। अब जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई किये जाने पर ये विलाप कर रहे हैं।


विजय सिन्हा ने कहा कि 33 वर्षों में बड़े भाई छोटे भाई ने मिलकर बिहार को बदहाल कर दिया है। विकास के सभी पैमाने पर बिहार देश में नीचे से पहला या दूसरा है। राज्य में गरीबी दूर करने में इनकी कोई रुचि नहीं है। देश में अभी भी बिहार की चर्चा इनके द्वारा उत्पन्न नकारात्मक वातों के लिए की जाती है। इनकी नीति विभाजनकारी है।


वही विजय सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार करने वाले को जेल पहुंचाने की गारंटी देश की जनता को दी है। इसी गारंटी के कारण भ्रष्टाचार वाले एक जुट हो गए है। बिहार के भ्रष्टाचारी भी भयभीत हैं। इनका जेल जाना भी अब तय है। यह विडम्बना है कि महागठबंधन सरकार में शामिल सत्ताधारी मंत्रीगण बिहार के अपराधियों, माफियाओं औऱ लव जिहाद कराने वाले असामाजिक तत्वों के रोल मोडल हैं।