ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

‘नीतीश पर बढ़ती उम्र का असर.. CM बने रहने का अधिकार नहीं’ मुख्यमंत्री के शादी वाले बयान पर बोली BJP

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं। मुख्यमंत्री

‘नीतीश पर बढ़ती उम्र का असर.. CM बने रहने का अधिकार नहीं’ मुख्यमंत्री के शादी वाले बयान पर बोली BJP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रजनन संख्या बढ़ने और घटने की व्याख्या की उसपर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि मुख्यमंत्री पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है और उन्हें अब एक भी दिन पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बूढ़े हो गए हैं, इनको माफ करने की जरुरत है। देश के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री सदन में इस तरह की बात को बोला होगा कि जब लड़का-लड़की शादी करता है तो रात में क्या-क्या करता है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हमेशा से कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार की यादास्त खो गई है। नीतीश कुमार पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है। सिर्फ बीजेपी ही नहीं बिहार के लोगों को भी पता चल गया होगा कि मुख्यमंत्री पर उम्र का असर हो रहा है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं और अब उन्हें पद त्याग देना चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन की गरिमा का भी ख्याल नहीं है। सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल संसदीय लोकतंत्र में मुख्यमंत्री के द्वारा कहा जाएगा कि शादी के बाद लड़का-लड़की क्या करता है। सम्राट चौधरी बिल्कुल ठीक ही कहते हैं कि नीतीश कुमार अपनी यादास्त खो चुके हैं। नीतीश कुमार अब एक भी दिन पद पर बने रहने लायक नहीं हैं।