ब्रेकिंग
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शवबिहार में दरिंदगी की सारी हदें पार… पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी के साथ छत पर की दरिंदगीबिहार में तीन अधिकारियों पर एक्शन: एक CO सस्पेंड, दो के खिलाफ वेतन और पेंशन में कटौती की कार्रवाई खबरदार ! छोटे सरकार' को नीरज कुमार ने हड़काया, कहा - हिम्मत है तो जाओ कोर्ट, अनंत सिंह को बताया महान अज्ञानी बच्चा नहीं होता था, इसलिए कर दी हत्या... विवाहिता की संदिग्ध मौत पर भाई ने पति पर लगाया गंभीर आरोपनिठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शवबिहार में दरिंदगी की सारी हदें पार… पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी के साथ छत पर की दरिंदगीबिहार में तीन अधिकारियों पर एक्शन: एक CO सस्पेंड, दो के खिलाफ वेतन और पेंशन में कटौती की कार्रवाई खबरदार ! छोटे सरकार' को नीरज कुमार ने हड़काया, कहा - हिम्मत है तो जाओ कोर्ट, अनंत सिंह को बताया महान अज्ञानी बच्चा नहीं होता था, इसलिए कर दी हत्या... विवाहिता की संदिग्ध मौत पर भाई ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, बिहार में महागठबंधन असंवैधानिक

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के साथ ही एक के बाद एक विवाद सामने आ रहा है। नीतीश सरकार के खिलाफ अब एक और मामला सामने आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम पद नियुक्ति को असंवैधानिक बता

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, बिहार में महागठबंधन असंवैधानिक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के साथ ही एक के बाद एक विवाद सामने आ रहा है। नीतीश सरकार के खिलाफ अब एक और मामला सामने आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम पद नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए सीएम पद से हटाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।



हाईकोर्ट में पटना की समाजसेवी धर्मशीला देवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील वरूण सिन्हा ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ जाने का जो फैसला लिया वो संसदीय लोकतंत्र और संविधान के आधारभूत ढ़ांचे के खिलाफ है। भारत के संविधान की मूल विशेषता का उल्लंघन है।



याचिका में यह भी कहा गया कि राज्यपाल को अनुच्छेद 163 और 164 के तहत नीतीश कुमार को पुर्ननियुक्ति नहीं करना चाहिए था क्योंकि नीतीश कुमार इस्तीफे के बाद मेजोरिटी कॉलेजन को छोड़कर माइनौटी कॉलेजन के साथ सरकार बना ली, जिसकी इजाजत संविधान नहीं देता। इससे संसदीय जनतांत्रिक व्यवस्था के साथ साथ भारतीय संविधान की मूल विशेषता को भी क्षति पहुंची है।

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, बिहार में महागठबंधन असंवैधानिक

टैग्स