ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: क्राइम पर बिहार DGP का तगड़ा प्रहार, 2 दिन में धराए 1196 अपराधी; वसूला गया लाखों का जुर्माना

Bihar News: बिहार पुलिस ने DGP विनय कुमार के नेतृत्व में 28-29 जून 2025 को 1196 अपराधियों को पकड़ा है। अवैध शराब, हथियार और मिनी गन फैक्ट्री का भी किया गया भंडाफोड़। 96 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना।

Bihar News
बिहार DGP
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने 28-29 जून को एक व्यापक अभियान चलाया, जिसमें 1196 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर शुरू इस दो दिवसीय अभियान में पुलिस ने न केवल वाहन चेकिंग और वारंटियों की धरपकड़ की है बल्कि अवैध शराब, हथियार तस्करी और एक मिनी गन फैक्ट्री का भी पर्दाफाश किया है।


इस अभियान में 58,459 वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की कमी के चलते 6,713 वाहनों से कुल 96.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 64 वाहन जब्त भी किए गए। पुलिस ने फरार अपराधियों पर भी इस दौरान कड़ा शिकंजा कसा और 683 वांछित अभियुक्तों के साथ 513 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला स्तर पर गुप्त सूचनाओं और सक्रिय निगरानी के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली।


इसके अलावा अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर भी पुलिस ने करारा प्रहार किया है। इस अभियान के दौरान 3,189 लीटर देशी शराब, 10,202 लीटर विदेशी शराब, 1,660 लीटर जावा महुआ और 1,005 लीटर स्पिरिट जब्त किया गया है। इसके साथ ही 2,000 लीटर कफ सिरप और 240 ग्राम स्मैक भी बरामद हुआ।


साथ ही हथियार तस्करी के खिलाफ भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। छह देशी हथियार, तीन मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, 12 मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि नवगछिया जिले में रही, जहां पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जो लंबे समय से अवैध रूप से हथियार बना रही थी। पटना, गया और मोतिहारी जैसे जिलों में भी अवैध हथियारों की उल्लेखनीय बरामदगी हुई है। यह अभियान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।