ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, दिया अतिरिक्त प्रभार, जानें....

नीतीश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मिहिर कुमार सिंह से पथ निर्माण विभाग लेकर उन्हें उद्योग विभाग का एसीएस बनाया गया है, वहीं संदीप कुमार को पथ निर्माण सचिव की जिम्मेदारी मिली है। जानें किस अधिकारी को कहां भेजा गया।

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, दिया अतिरिक्त प्रभार, जानें....
© Google
Viveka Nand
1 मिनट

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. 

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह से यह विभाग ले लिया गया है. अब ये उद्योग विभाग एसीएस होंगे. साथ ही परिवहन विभाग अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है.  पटना प्रमंडल के कमिश्नर चंद्रशेखऱ सिंह को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.  पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है. यह सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. वहीं परिवहन विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी को स्थानांतरित कर पथ निर्माण विभाग के सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता