ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

CM Nitish Kumar: मणिपुर में बिहार के दो लोगों की हत्या पर सीएम नीतीश ने जताया गहरा दुख, मुआवजे का किया एलान

PATNA: मणिपुर में बिहार के गोपालगंज के रहने वाले दो मजदूरों की गोलियों से भूनकर हत्या (murder of two people from bihar in manipur) कर दी गई थी। बिहार के दो लोगों की हुई निर्मम हत्य

CM Nitish Kumar: मणिपुर में बिहार के दो लोगों की हत्या पर सीएम नीतीश ने जताया गहरा दुख, मुआवजे का किया एलान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मणिपुर में बिहार के गोपालगंज के रहने वाले दो मजदूरों की गोलियों से भूनकर हत्या (murder of two people from bihar in manipur) कर दी गई थी। बिहार के दो लोगों की हुई निर्मम हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) ने गहरा दुख जचताया है और मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता (compensation) देने का एलान किया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले सुनालाल कुमार जी और दशरथ कुमार जी की हत्या से मर्माहत हूं। यह घटना काफी दुःखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृत स्व॰ सुनालाल कुमार जी और स्व॰ दशरथ कुमार जी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रू॰ देने का निर्देश दिया है”।


सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा, “साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है”।


बता दें कि मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने बिहार के दो मजदूरों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के 18 वर्षीय सुनालाल कुमार और 17 वर्षीय दशरथ कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री, संतोष कुमार सिंह ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मणिपुर और दिल्ली के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित बिहार वापस वापस लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।