Hindi News / news / नीतीश की दो टूक - बिहार में लागू नहीं किया जाएगा NRC

नीतीश की दो टूक - बिहार में लागू नहीं किया जाएगा NRC

1st Bihar Published by: Updated Dec 20, 2019, 3:30:26 PM

नीतीश की दो टूक - बिहार में लागू नहीं किया जाएगा NRC

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने NRC को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) बिहार में लागू नहीं किया जाएगा। पटना में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के मंच से नीतीश कुमार ने एनआरसी पर ये बड़ा एलान किया।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देश के कई हिस्‍सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने फिर दोहराया है कि राज्‍य में एनआरसी लागू नहीं करेंगे। देश के साथ बिहार में भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का जमकर विरोध हो रहा है।

संसद में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने वाली जेडीयू ने कहा है कि उसको इस कानून से दिक्कत नहीं है, बशर्ते यह एनआरसी (नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस) के साथ न हो। बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक का संसद में समर्थन करने के जेडीयू के फैसले का पार्टी के ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर खुलकर विरोध कर रहे हैं।