ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

नीतीश के मंत्री का गिरिराज पर बड़ा आरोप, कहा- हिन्दू-मुस्लिम करने से उन्हें फुर्सत कहां है?..जब से केंद्रीय मंत्री बने तब से एक पैसा नहीं मिला

PATNA: केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर नीतीश के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब से गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री बने हैं तब से बिहार

नीतीश के मंत्री का गिरिराज पर बड़ा आरोप, कहा- हिन्दू-मुस्लिम करने से उन्हें फुर्सत कहां है?..जब से केंद्रीय मंत्री बने तब से एक पैसा नहीं मिला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर नीतीश के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब से गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री बने हैं तब से बिहार को इंदिरा आवास योजना में एक पैसा भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कई बार पत्र भी लिया गया लेकिन उन्होंने बिहार के गरीबों के हित को लेकर संज्ञान तक नहीं लिया। 


श्रवण कुमार ने बताया कि गिरिराज सिंह के कार्यालय में जाकर भी मिला लेकिन बिहार को अभी तक केंद्र से एक पैसा भी इस मद में नहीं मिला। श्रवण कुमार ने गिरिराज सिंह से पूछा कि वे बताएं कि बिहार की जनता के लिए उन्होंने क्या कुछ किया है। जेडीयू की जनता दरबार के दौरान श्रवण कुमार ने यह बात मीडिया से कही। 


बता दें कि बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी लोगों की समस्याओं को श्रवण कुमार ने सुना और विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्या का समाधान निकालने का आदेश दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने गिरिराज पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको हिन्दू-मुस्लिम करने से फुर्सत कहां है? फुर्सत रहती तो इंदिरा आवास योजना का फंड राज्य सरकार को मुहैया कराते लेकिन इस बात की उन्हें चिंता तक नहीं है।     

टैग्स