1st Bihar Published by: Updated Tue, 31 Dec 2019 11:48:43 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर राजधानी पटना से है। जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है। कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 16 डॉकटरों को बर्खास्त किया गया है।
लंबे अरसे से ड्यूटी से गायब रहने वाले 16 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है। वहीं सरकार ने देश के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की जयंती मनाने का फैसला लिया है।हर साल 28 दिसंबर को बिहार सरकार अरुण जेटली की जयंती मनाएगी। सरकार राजकीय जयंती के तौर पर अरुण जेटली की जयंती मनाएगी। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गयी है।
कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगी। हरियाली,नशामुक्त और दहेज उन्मूलन पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 19.44 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। वहीं कैबिनेट की बैठक में आर ब्लॉक- दीघा सड़क के लिए 5.8 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।