ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

फांसी से बचने के लिए निर्भया के दरिंदे का नया पैंतरा, सुप्रीम कोर्ट में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

DELHI: 22 जनवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. गुनहगारों को फांसी देने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ रही है. डेथ वारंट जा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: 22 जनवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. गुनहगारों को फांसी देने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ रही है. डेथ वारंट जारी होने के बाद फांसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी पूरी कर रहा है. इन सब के बीच फांसी में देरी हो इसके लिए निर्भया के गुनहगार पूरी कोशिश कर रहे हैं. निर्भया के एक गुनहगार विनय कुमार शर्मा की ओर से आज सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की गई है. 


दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को सभी चार दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी पर चढ़ाने का आदेश दिया था. डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा. इसके लिए 22 जनवरी बुधवार को सुबह 7 बजे का समय तय किया गया है. 


दोषियों के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने की बात कही थी. वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कोर्ट के फैसले पर कहा है कि वो अदालत के फैसले से खुश हैं. इस फैसले के बाद ऐसी घिनौनी अपराध करने वालों लोगों में डर पैदा होगा.