ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Amrit Bharat Express: नए साल में बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, इन रूटों पर चलाने की उम्मीद; जानिए.. कब से शुरू होगा परिचालन

Amrit Bharat Express: रेलवे नए साल में बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। मार्च तक मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और पटना से सूरत, अमृतसर, मुंबई व दिल्ली के लिए ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद है।

Amrit Bharat Express Train
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Amrit Bharat Express: रेलवे नए साल पर बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने की तैयारी कर रहा है। इनमें से दो अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन उत्तर बिहार से किया जाएगा। इन ट्रेनों को सूरत, अमृतसर, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलाने की योजना है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक चारों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।


रेलवे की योजना के अनुसार मुजफ्फरपुर से सूरत, समस्तीपुर से अमृतसर, पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक इन ट्रेनों का संचालन संभव है। वहीं, रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूमरे के पांचों रेल मंडलों में टाइम टेबल को लेकर मंथन शुरू हो गया है। प्रस्तावित समय-सारणी के साथ जल्द ही रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


मुजफ्फरपुर जंक्शन से सूरत, दिल्ली और पंजाब के लिए अमृत भारत ट्रेन शुरू होने से स्लीपर और जनरल श्रेणी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र होकर दो अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद सीटों के लिए हमेशा मारामारी रहती है। 


खासकर त्योहारों के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली (हैदराबाद) और सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक रूप से चलाई जा रही हैं। नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।


रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पूमरे समेत अन्य जोन से भी नई ट्रेनों के संचालन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए अमृत भारत ट्रेनों के करीब 100 रैक का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। 


इसके साथ ही लगभग 200 वंदे भारत और 50 नमो भारत ट्रेनों के रैक भी तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि बिहार के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से अमृत भारत, नमो भारत और वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के प्रस्ताव आए हैं, जिनके आधार पर सर्वे कर नई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता