ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

नीलेश मुखिया का शव पहुंचते ही भड़के समर्थक, आरोपी के घर पर बोला हमला, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी

PATNA: राजधानी पटना के दीघा इलाके में पिछले दिनों बदमाशों ने बीजेपी नेता को गोलियों से भून था। सात गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता और पार्षद पति नीलेश मुखिया को

नीलेश मुखिया का शव पहुंचते ही भड़के समर्थक, आरोपी के घर पर बोला हमला, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के दीघा इलाके में पिछले दिनों बदमाशों ने बीजेपी नेता को गोलियों से भून था। सात गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता और पार्षद पति नीलेश मुखिया को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नीलेश मुखिया का शव गुरुवार को जैसे ही उनके घर पहुंचा, समर्थक आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पर हमला बोल दिया।


समर्थक इतने गुस्से में थे कि पुलिस के सामने ही आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और पथराव शुरू कर दिया। पत्थबाजी की घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इलाके में मची अफरा-तफरी के बीच दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। सैकड़ों की संख्या में समर्थक नामजद आरोपी पप्पू राय के घर पहुंच गये और जमकर रोड़ेबाजी की और कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


कुर्जी इलाके में करीब तीन घंटे तक इलाके में हंगामा होता रहा। हंगामें की वजह से कुर्जी से पाटलिपुत्रा मेन रोड तक रास्ता बंद हो गया। हंगामे के बाद कुर्जी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया, तब जाकर पुलिस ना हालात को काबू में किया। बता दें कि अपराधियों की गोली के शिकार हुए नीलेश मुखिया करीब 22 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे लेकिन आखिरकार वे मौत से जंग हार गए। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति है।