ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

निकाह के बाद दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को दे दिया तीन तलाक, बीवी को मंडप में छोड़ फरार हो गया शौहर, जानिए.. पूरा मामला

DESK: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है। यहां दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज शौहर ने अपनी नई नवेली दुल्हन को शादी के दो घंटे बाद ही तीन तलाक दे दिया

निकाह के बाद दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को दे दिया तीन तलाक, बीवी को मंडप में छोड़ फरार हो गया शौहर, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है। यहां दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज शौहर ने अपनी नई नवेली दुल्हन को शादी के दो घंटे बाद ही तीन तलाक दे दिया और निकाह के बाद मंडप से फरार हो गया। इस मामले में दुल्हन के भाई ने दूल्हा समेत उसके परिवार के साथ लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


दरअसल, आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के ढोलीखार मंटोला निवासी मुस्लिम परिवार की दो बेटियों का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में संपन्न हुआ था। अमन और आसिफ से दोनों सगी बहनों का निकाह हुआ था। निकाह संपन्न होने के बाद परिजनों ने बड़ी बेटी को खुशी खुशी उनके ससुराल के लिए विदा कर दिया लेकिन निकाह के दो घंटे बाद ही छोटी बेटी के पति और ससुराल वालों ने बड़ी मांग रख दी।


छोटी बेटी डॉली का निकाह आसिफ के साथ हुआ था। निकाह के वक्त तो किसी ने कुछ नहीं कहा और जैसे ही निकास संपन्न हुआ दूल्हा और उसके घर वालों ने लड़की के मायके वालों के सामने कार की डिमांड कर दी। लड़के वालों की यग डिमांड सुनकर डॉली के परिजन परेशान हो गए और दूल्हा और उसके घरवालों की मांग पूरी करने में अपनी असमर्थता जाहिर की। इस बात से नाराज दूल्हे ने निकाह के मंडप में ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया।


नई नवेली दुल्हन को तलाक देने के बाद दूल्हा और उसके परिवार के लोग वहां से चलते बने। इसके बाद दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। परेशान दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे और पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों के बयान पर डॉली के पति आसिफ, सास मुन्नी, ससुर परवेज, देवर सलमान, ननद रुखसार, नजराना और फरीन के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


निकाह के बाद दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को दे दिया तीन तलाक, बीवी को मंडप में छोड़ फरार हो गया शौहर, जानिए.. पूरा मामला