ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

निगरानी की टीम ने रिश्वतखोर डॉक्टर को किया अरेस्ट, 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक रिश्वतखोर डॉक्टर को अरेस्ट किया है. डेढ़ लाख रुपये घूस लेते हुए डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्त

निगरानी की टीम ने रिश्वतखोर डॉक्टर को किया अरेस्ट, 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक रिश्वतखोर डॉक्टर को अरेस्ट किया है. डेढ़ लाख रुपये घूस लेते हुए डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा एक एक प्रधान लिपिक को भी अरेस्ट क्या गया है. 


घटना बिहार के खगड़िया की है, जहां विजलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है पटना से गई निगरानी विभाग की टीम ने डेढ़ लाख रुपये घूस लेते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके सुमन को गिरफ्तार किया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि प्रधान लिपिक राजेन्द्र सिन्हा को भी विजिलेंस वालों ने दबोचा है, जो 30 हजार रिपाये घूस ले रहा था. 


निगरानी विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परिचारिका के वेतन निकासी कराने को लेकर दोनों ने रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत पीड़ित ने की थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने अपना जाल बिछाया और उन्होंने रिश्वतखोर डॉक्टर एसके सुमन और उसके एक अन्य साथी राजेन्द्र सिन्हा को पैसा लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. 

टैग्स