1st Bihar Published by: Updated Nov 12, 2020, 6:51:22 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एनडीए की औपचारिक बैठक के बाद ही नेता के नाम पर मुहर लगेगी. नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में एनडीए को बहुमत मिला है लेकिन हमारे गठबंधन में शामिल सभी 4 घटक के नेता मिल बैठकर आपसी सहमति से कोई फैसला करेंगे.
नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम कब होगा,यह तय नहीं है. शपथ ग्रहण दीपावली के बाद होगा या छठ के बाद यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता है.
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हर एक सीट पर विश्लेषण किया जा रहा है. हम लगातार सभी लोगों के साथ मिल बैठकर इसकी समीक्षा कर रहे हैं.