Hindi News / news / नए तकनीक से और मजबूत हुआ सुमेरु 500 टीएमटी, डायरेक्टर ने कहा -...

नए तकनीक से और मजबूत हुआ सुमेरु 500 टीएमटी, डायरेक्टर ने कहा - हमने ग्राहकों का विश्वास जीता

1st Bihar Published by: Updated Nov 20, 2019, 7:59:20 PM

नए तकनीक से और मजबूत हुआ सुमेरु 500 टीएमटी, डायरेक्टर ने कहा - हमने ग्राहकों का विश्वास जीता

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की प्रसिद्ध सरिया निर्माण कंपनी नीलकमल स्टिल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रीमियम प्रोडक्ट सुमेरु 500 टीएमटी रिबार्स का कोलकाता में डीलर डिस्ट्रीब्यूटर का सम्मेलन सम्पन्न हुआ. नए तकनीक के कारण सुमेरु 500 टीएमटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत हुआ है. डीलर डिस्ट्रीब्यूटर सम्मलेन में कंपनी के डायरेक्टर ने कहा कि कंपनी ने  ग्राहकों का विश्वास जीता है. 


डीलर डिस्ट्रीब्यूटर सम्मलेन में बिहार के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर ने भाग लिया. कंपनी के सीएमडी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरु टीएमटी एकदम अत्याधुनिक तकनीक से बना सरिया है, क्योंकि इसके रिब्स  गहरे और बड़े होते हैं. जिसके कारण यह सीमेंट और बालू से मजबूत पकड़ और मजबूत बनाता है. जो किसी भी निर्माण के लिए जरूरी है. 


इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर विभोर सिंह ने सभी डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सुमेरु टीएमटी को ग्राहकों का विश्वास मिल रहा है. आने वाले समय में कंपनी बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में अपना विक्रय लक्ष्य बढ़ाएगी. उन्होंने आगे बताया कि  कंपनी प्रीमियम प्रोडक्ट और उच्च क्वालिटी देने के लिए वचनबद्ध है. तभी यह औरों के मुकाबले अधिक लचीला,  जंग रोधी और भूकंप रोधी है.