ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

नये साल पर SSC का तोहफा, 20 हजार उम्मीदवारों को मिला सिपाही बनने का एक और मौका

PATNA : नये साल में सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एसएससी ने 20 हजार नये अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती में शामिल होने का मौका दिया है। एसएससी ने रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नये साल में सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एसएससी ने 20 हजार नये अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती में शामिल होने का मौका दिया है। एसएससी ने रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है।


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुछेक नंबर कम रहने से जो अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से वंचित रह गए थे उन्हें एक और मौका मिला है। जो अभ्यर्थी कुछ नंबरों से PET(शारीरिक दक्षता परीक्षा) PST (शारीरिक मापतौल परीक्षा) के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए उन्हें मौका मिला है। रिवाइज्ड रिजल्ट में 19,734 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को PET और PST राउंड के लिए क्वालिफाई किया गया है। यानी लिखित परीक्षा रिजल्ट में 19,734 और उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है।

दरअसल एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2018 में पहले 54,953 वैकेंसी थी लेकिन नवंबर 2019 में इसे बढ़ाकर 60,210 कर दिया गया। वैकेंसी बढ़ने के चलते 19,734 और उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास घोषित किया गया है। पास घोषित किए गए 19,734 उम्मीदवारों में से 11,146 पुरुष उम्मीदवार हैं और 8,588 महिला उम्मीदवार हैं।ssc.nic.in पर अतिरिक्त पास उम्मीदवारों का कैटेगरी वाइज ब्रेक-अप जारी किया गया है। साथ ही रिवाइज्ड मार्क्स, डेट ऑफ बर्थ भी जारी की गई है। 




टैग्स