नक्सलियों की मदद करने वाला आरजेडी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

1st Bihar Published by: Updated Feb 28, 2022, 6:58:32 PM

नक्सलियों की मदद करने वाला आरजेडी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

- फ़ोटो

DESK: नक्सलियों की मदद पहुंचाने वाले राजद के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपने दो साथियों के साथ पकड़े गये आरजेडी जिलाध्यक्ष शकील अख्तर पर गंभीर आरोप लगे हैं। शकील अख्तर माओवादी रविंद्र गंझू को विस्फोटक सप्लाई किया करता था। पुलिस ने उनके पास के हथियार और कारतूस समेत कई सामान बरामद किया है। 


गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना पुलिस ने लातेहार के राजद जिलाध्यक्ष शकील अख्तर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अवैध हथियार ले जाते तीनों को पुलिस ने धड़ दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, चार मोबाइल और एमजी हेक्टर गाड़ी भी बरामद किया है। 


झारखंड पुलिस की माने तो आरोपी राजद नेता माओवादी रविंद्र गंझू को विस्फोटक सप्लाई किया करता था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही लातेहार की मनिका पुलिस उस पर नजर रखने लगी। आखिरकार दो साथियों के साथ राजद का जिलाध्याक्ष शकील अख्तर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।