ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, कई हथियार और कारतूस बरामद

AURANGABAD: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों नेे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों के मांद पचरुखिया जंगल से एक एसएलआर, तीन एसएलआर मैगजीन, 257 राउंड गो

नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, कई हथियार और कारतूस बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों नेे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों के मांद पचरुखिया जंगल से एक एसएलआर, तीन एसएलआर मैगजीन, 257 राउंड गोली और नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। पुलिस, सीआरपीएफ एवं कोबरा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। 


सीआरपीएफ के 205 कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मदनपुर के जंगलों में छापेमारी करते हुए अर्धसैनिक बलों ने लंगुराही, पचरूखिया जंगल में नक्सलियों के कई ठिकानों पर दबिश दी। कोबरा के जवानों द्वारा दी गई दबिश के क्रम में नक्सलियों के बंकर से हथियार व अन्य सामान बरामद हुए। गौरतलब है कि जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के वर्चस्व को कम करने के लिए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 


एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मदनपुर के दक्षिणी इलाके में दो सीआरपीएफ व एक कोबरा बटालियन के कैंप खुल जाने के बाद आज नक्सली बैकफुट पर आ गये है। इसी कारण पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ काफी सफलता मिल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक एसएलआर तीन एसएलआर मैगजीन, 257 राउंड गोली, एक बोल्ट एक्शन राइफल, दो एमुनेशन पाउच, दवा, नक्सल सामग्री, एक प्रेशर आइइडी, तीन कमांड सिरीज आइइडी, इलेक्ट्रिक वायर पचरूखिया के जंगलों से सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।वही इस संबंध में एसपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों वाले सभी जंगलों एवं पहाड़ों पर सघन छापेमारी जारी है और यह छापेमारी की कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक पूरे क्षेत्र को नक्सल मुक्त ना कर दिया जाए.