ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘वो क्या काम किया? अनाप-शनाप बोलते रहता था ; इसलिए उसे निकाल दिए ; नवादा की जनसभा में तेजस्वी पर खूब बरसे नीतीश

NAWADA : लोकभा चुनाव में प्रचार अभियान पर निकले तेजस्वी यादव तत्कालीन महागठबंधन की सरकार में बिहार में बड़े पैमाने पर हुई शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट लेने में लगे हैं। तेजस्वी घूम

‘वो क्या काम किया? अनाप-शनाप बोलते रहता था ; इसलिए उसे निकाल दिए ; नवादा की जनसभा में तेजस्वी पर खूब बरसे नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA : लोकभा चुनाव में प्रचार अभियान पर निकले तेजस्वी यादव तत्कालीन महागठबंधन की सरकार में बिहार में बड़े पैमाने पर हुई शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट लेने में लगे हैं। तेजस्वी घूम-घूमकर कह रहे हैं कि उनकी सरकार में बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी गई है। तेजस्वी के इन दावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी पर खूब बरसे।


नवादा के वारिसलीगंज में बीजेपी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम वर्ष 2005 से ही बिहार की सत्ता में हैं। शुरुआत से ही बीजेपी के साथ मिलकर काम करते रहे हैं। लेकिन बीच में दो बार इधर-उधर चले गए थे। लेकिन अब कही नहीं जाने वाले हैं। लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले पति जब जेल गए तो पत्नी को सीएम बना दिया। उस समय पति-पत्नी का ही राज चल रहा था।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उस वक्त दोनों पति-पत्नी ने मिलकर बिहार का बुरा हाल कर दिया था। लोग शाम में घर से बाहर नहीं निकलते थे। कहीं जाना होता था तो पैदल ही जाते थे। सड़कें नहीं थीं। बीच में लालू यादव को मौका दिया तो उनका बेटा बोलता है कि हमने बहुत काम किया। रोजगार को लेकर जो काम हम लोग पहले ही कर रहे थे, वही काम उस समय भी किया। हमने बंपर बहाली कराई और लोगों को नौकरियां दी। वो (तेजस्वी यादव) अनाप-शनाप बोलता था, इसलिए उसे निकाल दिए।


लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इन्होंने कभी कोई काम नहीं किया। इनके राज में बच्चियां पांचवीं कक्षा के आगे पढ़ नही पाती थीं। अस्पतालों में इलाज नहीं होता था। ये लोग अगर सत्ता में आएंगे तो फिर से अपनी जेब भरने लगेंगे। हम लोग सत्ता में हैं तो सिर्फ काम करते हैं। लेकिन ये लोग सत्ता में आते ही कमाने की कोशिश करने लगते हैं। केंद्र में मंत्री रहने से लेकर मैंने अभी तक किसी का एक भी पैसा नहीं लिया।