ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक के ड्राइवर को मिली जमानत, विष्णु यादव को हाईकोर्ट ने दी जमानत

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले से जुड़े आरोपी विष्णु कुमार ऊर्फ विष्णु यादव को जमानत दी है। टेस्ट आइडेंट

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक के ड्राइवर को मिली जमानत, विष्णु यादव को हाईकोर्ट ने दी जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले से जुड़े आरोपी विष्णु कुमार ऊर्फ विष्णु यादव  को जमानत दी है। टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड नहीं किये जाने के कारण आरोपी की पहचान संदेहास्पद होने की वजह से कोर्ट ने जमानत दी है। 


जस्टिस सत्यव्रत वर्मा ने विष्णु कुमार उर्फ विष्णु यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उसके मुवक्किल की पहचान न तो पीड़िता द्वारा की गई है और न ही इस संबंध में कोई टीआई परेड करवाया गया है। 


याचिकाकर्ता को पूर्व विधायक का ड्राइवर बताते हुए पुलिस ने निचली अदालत से दो बार वारंट निर्गत करने का अनुरोध किया था लेकिन दोनों बार निचली अदालत ने पुलिस द्वारा वारंट निर्गत करने के हेतु दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया।


कांड से जुड़े सभी आरोपियों को निचली अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है। फिर भी याचिकाकर्ता का ट्रायल अभी चल ही रहा है। यही नहीं,आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस सबूत भी नहीं है। 


केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर व पूर्व एमएलए राजवल्लभ यादव का ड्राइवर बताते हुए तीन वर्षों से  याचिकाकर्ता को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी, 2016 को हुए इस दुष्कर्म कांड में राजवल्लभ यादव समेत अन्य सभी आरोपियों को पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है और वे अभी जेल में सजा काट रहे हैं।