ब्रेकिंग
Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवक

Bihar Crime News: गया के वजीरगंज में लापता वाहन चालक रौशन कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लापता चारपहिया वाहन चालक रौशन कुमार उर्फ रॉकेट का शव पूनावां गांव के पास बगाही पहाड़ के पीछे से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।


जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई की देर रात कुर्किहार गांव के ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को वाहन समेत थाने ले गई।


अगले दिन सुबह रौशन कुमार के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और आशंका जताई कि पकड़े गए युवकों का उसके लापता होने से संबंध हो सकता है। इसी बीच बगाही पहाड़ के पीछे शव मिलने से परिजनों की आशंका और गहरा गई।


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने पहले से हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता