ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

भारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

Telegram: भारत सरकार ने टेलीग्राम को पायरेसी रोकने के लिए नोटिस भेजा है और 15 दिनों के भीतर एक्शन रिपोर्ट मांगी है। प्लेटफॉर्म पर फिल्म और OTT कंटेंट की अवैध कॉपी पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Telegram
टेलीग्राम को नोटिस
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Telegram: भारत सरकार ने एक बार फिर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है और उस पर बड़े स्तर पर हो रही पायरेसी को लेकर जवाब मांगा है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से इस प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज की अवैध कॉपी और वितरण की शिकायतें मिल रही हैं।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी (OTT) कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए। सरकार ने प्लेटफॉर्म से 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) भी सौंपने को कहा है।सरकार का कहना है कि यह कदम भारत की क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म उद्योग, ब्रॉडकास्टर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्म निर्माताओं और वितरकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।


क्या होती है पायरेसी?

पायरेसी का मतलब किसी भी कॉपीराइट वाले कंटेंट को बिना मालिक की अनुमति के कॉपी, डाउनलोड, शेयर, बेच या इस्तेमाल करना होता है। यह पूरी तरह से कॉपीराइट कानून का उल्लंघन माना जाता है। इससे कंटेंट बनाने वाली कंपनियों, कलाकारों और निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान होता है।


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में भारत सरकार ने नीट परीक्षा के दौरान टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। यह बैन कुछ दिनों के लिए लागू रहा था। बाद में टेलीग्राम ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली थी और बाद में प्रतिबंध हटा लिया गया था।


टेलीग्राम क्या है?

टेलीग्राम एक क्लाउड-आधारित मैसेजिंग ऐप है, जिसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। यह अपनी सुरक्षा और फीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय है। इस प्लेटफॉर्म पर एक ग्रुप में 2 लाख तक सदस्य जोड़े जा सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता