ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

Bihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...

कृषि मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर कृषि विभाग ने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रतिनियुक्त 100 से अधिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।

Bihar News Bihar Agriculture Department Vijay Sinha कृषि मंत्री विजय सिन्हा Agriculture Department Bihar Deputation Cancel Bihar Government कृषि विभाग प्रतिनियुक्ति रद्द Bihar Transfer News
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से प्रतिनियुक्त सौ से अधिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को एक झटके में रद्द कर दिया है. इस संबंध में कृषि विभाग ने 3 जुलाई को पत्र जारी कर दिया है.


दरअसल, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर के कार्यालयों में प्रतिनियुक्त सरकारी सेवकों को हटाने का आदेश दिया था. इस संबंध में मंत्री के आप्त सचिव ने 25 जून 2026 को पीत पत्र लिखा था. मंत्री के पत्र के बाद कृषि विभाग ने मुख्यालय स्तर और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रतिनियुक्त समूह ग  संवर्ग के कर्मी, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक, क्षेत्र सहायक और प्रक्षेत्र सहायक एवं अन्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त रद्द करने का पत्र जारी किया है.


कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल सभी कार्यलय प्रमुख से इस आदेश पर तत्काल अमल करने को कहा है. बताया जाता है कि कृषि मंत्री के समक्ष यह शिकायत पहुंची थी, कि बेवजह सरकारी सेवकों को दूसरी जगह पर प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके बाद मंत्री ने संज्ञान लिया और सभी की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश दिया. मंत्रई के आदेस के बाद विभाग हरकत में आया सभी का डेपूटेशन रद्द कर दिया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता