ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायल

Bakhtiyarpur Tajpur Ganga Setu: समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब क्रेन का चेन टूटने से गिर गया, जिसमें 6 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है और जांच शुरू कर दी गई है।

Bakhtiyarpur Tajpur Ganga Setu
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bakhtiyarpur Tajpur Ganga Setu: बिहार में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब शनिवार को क्रेन से गिरकर गंगा नदी में जा गिरा। इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पिलर संख्या 58 पर क्रेन की मदद से स्लैब चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का चेन टूट गया, जिससे भारी स्लैब नीचे नदी में गिर गया और बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुल निर्माण कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम भी पहुंच गई।


घायलों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मोहम्मद नवाब शेख शामिल हैं, जिनका इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि पांच अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है।


पटोरी के डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा क्रेन का चेन टूटने के कारण हुआ है, लेकिन पूरे मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता