ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

नवादा में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप

NAVADA: नवादा जिले के खपुराही गांव में पेड़ पर फासी के फंदे से लटकते एक युवक का शव बरामद हुआ. मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई.

नवादा में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAVADA: नवादा जिले के खपुराही गांव में पेड़ पर फासी के फंदे से लटकते एक युवक का शव बरामद हुआ. मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उसी गांव के 40 वर्षीय मोहन मांझी के रूप में हुई है. अवैध संबंध और पैसे को लेकर विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. 


परिजनों ने बताया कि हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या करार देने की नीयत से शव को पेड़ से लटका दिया गया. मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 


जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहन शादीशुदा था. लेकिन उसका अवैध संबंध गांव के ही मनोज मांझी की पत्नी से चल रहा था. मृतक के पुत्र प्रकाश मांझी ने बताया कि यह विषय पूरा गांव जानता है. पिता उसके ही घर पर रहना-सहना किया करते थे. हम लोगों से ज्यादा मतलब भी नहीं रखते थे। मां का निधन एक-डेढ़ साल पहले हो गया है. 


परिजनों ने बताया कि मृतक मोहन मांझी का मनोज की पत्नी से कई सालों से संबंध चल रहा था. खेत बेचकर उस परिवार की परवरिश करता था. हाल में ही मोहन ने खेत बेचा है. ऐसे में आशंका है कि उसी पैसे को लेकर मनोज से विवाद हुआ होगा और मारपीट कर हत्या कर दी. पुलिस घटना की जांच में जूट गई है. 

टैग्स