ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नौकरी से निकालने पर डॉक्टर को मारी गोली, दोनों नर्सिंग स्टाफ हुआ फरार

MUZAFFARPUR: स्टाफ को नौकरी से निकालना एक मालिक को भारी पड़ गया। नौकरी से निकालने से बाद दो कर्मचारी मालिक पर नजर रखने लगा और एक दिन मालिक जो पेशे से डॉक्टर हैं उन्हें गोली मा

नौकरी से निकालने पर डॉक्टर को मारी गोली, दोनों नर्सिंग स्टाफ हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: स्टाफ को नौकरी से निकालना एक मालिक को भारी पड़ गया। नौकरी से निकालने से बाद दो कर्मचारी मालिक पर नजर रखने लगा और एक दिन मालिक जो पेशे से डॉक्टर हैं उन्हें गोली मार दी। डॉक्टर को दो गोली पीठ में लगी है फिलहाल आईसीयू  में वे भर्ती है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना साहेबगंज बाजार के देवरिया रोड की है जहां डॉक्टर विवेक कुमार का नर्सिंग होम है। मरीजों के देखने के बाद वे प्रताप पट्टी इलाका स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तब जाकर आनन फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर को दो गोली पीठ में लगी है उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 


घायल डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि 3 महीने पहले विक्की कुमार और धनंजय यादव नामक स्टाफ को डॉक्टर ने नर्सिंग होम से निकाल दिया था। नर्सिंग होम से दवा चोरी करने के आरोप में दोनों को निकाला गया है। जिसके बाद से ही दोनों डॉक्टर से बदला लेने के फिराक में थे और आखिरकार दोनों ने अपना बदला चुका ही लिया। घायल डॉक्टर का आरोप है कि दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  


टैग्स