ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

नशे में टल्ली होकर नाच रहे थे गुरु जी, ड्रामा देखते ही पुलिस ने किया अरेस्ट

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जिलों में दारू धड़ल्ले से बिक रहा है. शराब बिकने और शराब जब्त होने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं. लेकिन सब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जिलों में दारू धड़ल्ले से बिक रहा है. शराब बिकने और शराब जब्त होने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं. लेकिन सबसे ख़ास ये है कि सरकार के कर्मी ही कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई कस्र नहीं छोड़ रहे हैं. वर्दीवाले से लेकर शिक्षा देने वाले मास्टर साहेब कोई भी इसमें पीछे नहीं है. 


ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां पुलिस ने नशे में टल्ली एक सरकारी शिक्षक को अरेस्ट किया है. बथना बिन्दटोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले बिट्टू सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया है. मिली जानकारी के मुताबिक बिट्टू सिंह शराब पीकर हंगामा कर रहा था. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की. लेकिन शराब का नशा कुछ ऐसा चढ़ा था कि गुरु जी हैं कि किसी की भी सुनने को तैयार ही नहीं थे.


घटना गणतंत्र दिवस के दिन की बताई जा रही है. जब  बिट्टू सिंह दारु पीकर ड्रामा कर रहा था. झंडोत्तोलन के बाद वह गांव में पहुंचा और शराब के नशे में हंगामा करने लगा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद बिट्टू सिंह को अरेस्ट किया गया. बता दें कि कुछ दिन पहले मधुबन में स्कूल में ही तीन शिक्षकों के मिट दारू पीने की वीडियो वायरल हुई थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता