1st Bihar Published by: Awnish Updated Sun, 12 Apr 2020 07:37:28 PM IST
- फ़ोटो
MOTIHARI : मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोतिहारी में पुलिस जवान ने नशे में चूर होकर गोलियां चलायी हैं। जवान ने पहले तो शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ायी फिर पत्नी के सामने ही फायरिंग शुरू कर दी।
जिले के छोटा बरियारपुर से ये खबर सामने आ रही है जहां नशे में धुत सिपाही धीरज ने गोलियां चलायी है। पुलिस जवान नशे में इस कदर धुत था कि लड़खड़ा कर गिर पड़ा। गिरने से धीरज का काफी चोटें आयी हैं। इस पूरे घटनाक्रम में जवान की पत्नी बाल-बाल बच गयी। जवान ने पत्नी के सामने ही नशे में पिस्टल फायरिंग शुरू कर दी थी।
घायल जवान को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वहीं छतौनी थाना में आरोपी पुलिस जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नशे में फायरिंग करने वाले जवान को अरेस्ट कर लिया गया है।