ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC CDS Final Result 2025: UPSC ने जारी की CDS-I की अंतिम मेरिट लिस्ट, इतने अभ्यर्थियों का चयन Jan Suraaj Second Candidate List: बिहार चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी, इन लोगों को मिली जगह Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे कुल ₹442 करोड़ Bihar Election 2025 : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव; जानिए पार्टी को लेकर कबं होगा फैसला Bihar News: बिहार से चलने वाली यह ट्रेन 6 दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी किया गया बदलाव Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: शायारना अंदाज में किस पर निशाना साध रहे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा - आज बादलों ने फिर साजिश की...; आखिर क्यों कम नहीं हो रही नाराजगी?

नशेड़ी चाचा ने 11 साल की भतीजी के साथ किया गंदा काम, विरोध करने पर बच्ची को पीटा

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 07:54:34 PM IST

नशेड़ी चाचा ने 11 साल की भतीजी के साथ किया गंदा काम, विरोध करने पर बच्ची को पीटा

- फ़ोटो

JAMUI: बिहार के जमुई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नशेड़ी चाचा ने अपनी 11 साल की भतीजी के साथ गंदा काम किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही नाबालिग बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना से परिवार और इलाके के लोग भी हैरान हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग आरोपी चाचा को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि 11 साल की भतीजी अपने चाचा को खाना देने  छत पर गई थी। छत पर बैठा चाचा काफी नशे में था। नशे में धुत चाचा ने 11 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो चाचा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। जिसके बाद रोती-बिलखती बच्ची मां के पास पहुंची और पूरी बातें बतायी। बच्ची बुरी तरह से घायल थी उसकी हालत देखकर मां परेशान हो गयी। मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। वही पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसका मेडिकल भी कराया गया। 


घटना जमुई के चकाई थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बच्ची के पिता की मौत 5 साल पहले गंभीर बीमारी से हो गयी थी। जिसके बाद वह अपनी मां और चाचा सहित पूरे परिवार के साथ रहती थी। पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची का चाचा नशे की हालत में था और बच्ची के साथ गंदा काम किया है। बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी है। शुक्रवार को चकाई थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग बच्ची का मेडिकल कराया और कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां बच्ची का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया। जबकि पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।