ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नालंदा : मॉर्निंग वॉक के दौरान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप

NALANDA : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा की है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर

नालंदा : मॉर्निंग वॉक के दौरान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा की है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि मृतक शख्स मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र स्थित बजरंगी मोड़ के पास की है, जहां शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ओपी क्षेत्र के भथा गांव निवासी शेखर यादव की की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह सुबह हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि उनका भाई शेखर यादव आज सुबह हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने अगर तत्परता दिखाई होती तो शेखर यादव की जान बच सकती थी। उनका कहना था कि घटनास्थल से उनके घर की दूरी महज 500 मीटर है, बावजूद इसके पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना नहीं दी।


बताया जा रहा है कि मृतक खेती बाड़ी का काम करता था और सामाजिक कार्यो से जुड़ा रहता था और उसका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। किस कारण से अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। डीएसपी शिवली नोमनी ने सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली और कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।