1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 28, 2019, 11:10:10 AM
- फ़ोटो
NALANDA : हिलसा से क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहे एक युवक को बदमाशों ने सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और युवक अपनी रिहाई की भीख मांगता रहा. इतना ही नहीं बदमाशों ने पीटाई का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो में दिख रहा युवक हिलसा थाना के कृष्णा विगहा गांव निवासी अनिल सिंह का बेटा आनन्द कुमार है. बताया जा रहा है कि आनंद शुक्रवार की शाम क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहा था, तभी हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग में रामभवन के पास बाईक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और सड़कों पर सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा.
कुछ बदमाश पिटाई कर रहा थे तो कुछ उसका वीडियो बना रहा था. वीडियो में आनंद हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगता रहा और सदा के लिये हिलसा छोड़ देने की विनती कर रहा है. पर इसके बाबजूद भी बदमाश पीटाई करते रहे. काफी देर बाद जब आनंद सड़क पर गिर गया तो बदमाशों ने उसकी अंगूठी, लॉकेट सहित अन्य सामान लेकर चलते बने.
जिसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल थाने में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. डीएसपी मो. इम्तियाज अहमद ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है. फ़िलहाल मामले की जांच वायरल वीडियो के आधार पर होगी और बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी.