ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

NALANDA: बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कभी बैंक लूट तो कभी हत्या, अपहरण, रेप की घटनाओं को अंजाम

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कभी बैंक लूट तो कभी हत्या, अपहरण, रेप की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के दीपनगर थाना इलाके की है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।


 घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने आगजनी कर इस घटना को विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


लोगों के हंगामे के बाद यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों समझा-बूझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।